Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, दिन में छाया घुप अंधेरा।

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, दिन में छाया घुप अंधेरा।
शेयर करे-

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के बारिश हो रही है। बारिश के बीच ही अचानक घुप अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। हल्द्वानी में दोपहर लगभग पौने एक बजे मौसम का रूख अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही घुप अंधेरा छा गया। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारे भी पड़ने गली जिससे तापमान में भी गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *