Headlines

विजय दिवस पर 1971 युद्ध के वीरों को नमन, शहीद सैनिकों के परिजन सम्मानित

बागेश्वर में विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी बागेश्वर में विजय दिवस समारोह के दौरान 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
शेयर करे-

बागेश्वर। 1971 के भारत–पाक युद्ध में राष्ट्र की रक्षा हेतु अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में मंगलवार को विजय दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक में किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान पुलिस जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम में 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। शहीद स्व. खड़क सिंह की पत्नी पानूनी देवी, शहीद स्व. नारायण सिंह की पत्नी नंदी देवी, शहीद स्व. मोहन राम की पत्नी पदमा देवी एवं शहीद स्व. भैरव दत्त की पत्नी कलावती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार आनंद गिरी, कैप्टन प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करते हुए भावी पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी गई।

बागेश्वर में विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी
बागेश्वर में विजय दिवस समारोह के दौरान 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *