Bageshwar: वन दरोगा की लिखित परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रहे तीन युवाओं का बहुली के पास सड़क हादसे में शिकार हो गया, जिसमें एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि रविवार को गरुड़ तहसील के जिनखोला निवासी संजय बोरा, उसकी चचेरी बहन लता बोरा और काजल (निवासी बिनखोला) स्कूटी संख्या यूके-02-बी-1648 से गरुड़ से बागेश्वर आए थे। यहां लता और काजल ने वन दरोगा की लिखित परीक्षा दी। परीक्षा के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे, तभी बहुली के पास उनकी स्कूटी पहले एक अन्य वाहन से टकराई और फिर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में लता बोरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय बोरा और काजल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
हादसे की सूचना से मृतका के घर में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

