Headlines

Bageshwar: बागेश्वर में पारंपरिक झांकी के साथ ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का भव्य शुभारंभ

Bageshwar: बागेश्वर में पारंपरिक झांकी के साथ ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का भव्य शुभारंभ
शेयर करे-

Bageshwar: में मंगलवार को ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का शुभारंभ पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ उत्साह और उल्लास के माहौल में हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

झांकी में कुमाऊँनी वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की थाप और छोलियारों के जोशीले नृत्य ने लोकसंस्कृति की सजीव झलक पेश की। कलाकारों व स्कूली बच्चों ने स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। झांकी तहसील परिसर से प्रारंभ होकर नुमाइशखेत मैदान में संपन्न हुई।

संस्कृति और विजय के प्रतीक ‘निषाण’ के नेतृत्व में निकली झांकी में राबाइंका बागेश्वर की कलश यात्रा के साथ न्यू सैनिक जूहा स्कूल, हिमालयन सेंट्रल स्कूल, राइंका मंडलसेरा, विवेकानंद विद्या मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, आनंदी एकेडमी, सेंट जोजफ थूनाई, गायत्री विद्या मंदिर, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, सैनिक हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी, नेशनल मिशन स्कूल और राइंका सैलानी के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व सामाजिक संदेशों के साथ सहभागिता की। जौहार सांस्कृतिक समिति और मदकोट का नगाड़ा विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, उपजिलाधिकारी एवं मेलाधिकारी प्रियंका रानी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bageshwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *