Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

बेटिया हर क्षेत्र में आगे, जिले की प्रभारी मंत्री ने 30 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।

बेटिया हर क्षेत्र में आगे, जिले की प्रभारी मंत्री ने 30 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
शेयर करे-

हल्द्वानी। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखा कर देश व प्रदेश का नाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी हर किसी के नसीब में नहीं होती है जो घर ईश्वर को सबसे ज्यादा पसंद होता है बेटी वहीं होती है। यह बात जिले की प्रभारी मंत्री, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कही। रेखा आर्या बुधवार को राजकीय बालिका इन्टर कालेज में बालिका दिवस पर आयाकजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 30 मेधावी बालिकाओं के साथ ही बालिकाओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के तहत 20 लाभार्थी महिलाओं को शिशु के जन्म के उपरान्त महालक्ष्मी किट के साथ ही 1200 बालिकाओं को सेनेटरी किट भी बांटे। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समाज और देश के निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने के गुर भी बताए। उन्होंने बालिका दिवस के अवसर पर समाज के सभी लोगों से अपील की है कि हमें बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें शिक्षा के साथ ही खेल में भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्हांेने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के सशक्तिकरण से आगे बढ़कर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सम्मान देने का एक अवसर है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे समाज मे बेटियों का जन्म होना कभी अभिशाप माना जाता था लेकिन बदलते समय व बढ़ते शिक्षा के संसाधनों के कारण आज इस अभिशाप को बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए तोड़ने का कार्य किया है। कहा, आज महिलाओ के लिए प्रधानमंत्री ने लोकसभा व विधानसभा में 30 पर्तिशत का आरक्षण लागू कर दिया है। निश्चित ही आने वाले समय मे हमारी भागीदारी यहां पर बढ़ेगी और हम एक सशक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही कहा कि आज हमारी बेटियां हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बर्गली,नवीन भट्ट, रविन्द्र बाली, भूवन भटट, चन्दन बिष्ट, नवल किशोर, संजय पाण्डे, दिनेश सागर, वीरेन्द्र जायसवाल , डीपीओ मुकुल चौधरी ,प्रधानाचार्य सुधा जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व विद्यालय की बालिकायें उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *