Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

पाल ग्रुप के चैयरमैन व मुख्य समाजसेवी रमेश पाल आज पंचतत्व में विलीन, हजारो लोगो ने दी नम आंखों से विदाई।

पाल ग्रुप के चैयरमैन व मुख्य समाजसेवी रमेश पाल आज पंचतत्व में विलीन, हजारो लोगो ने दी नम आंखों से विदाई।
शेयर करे-

हल्द्वानी। पाल ग्रुप के चैयरमैन व मुख्य समाजसेवी रमेश पाल आज पंचतत्व में विलीन हो गए। हजारो लोगो ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। यहां राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया और उनके अंतिम संस्कार में हल्द्वानी और उसके आसपास के हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।

सवेरे करीब 9:30 बजे उनके आवास से राजपुरा स्थित मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान पूरे नैनीताल रोड में जगह-जगह खड़े होकर लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उनके रिश्तेदार, परिजन और हल्द्वानी के अनेक चाहने वाले, मुक्तिधाम उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

उनके पांच भाइयों और दो पुत्रों ने उन्हें प्रणाम करके अंतिम विदाई दी और रमेश पाल के बड़े पुत्र अजय पाल और छोटे पुत्र अशोक पाल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस मौके पर पाल ग्रुप के सभी एसोसिएट, कंपनियों के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे इस मौके पर विशेष रूप से हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ,कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ,लालकुआं के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, लाल कुआं के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू, स्टोन प्रेशर संगठन के सभी पदाधिकारी जिनमें मुख्य रूप से के आर शर्मा , महेश शर्मा , अभिषेक अग्रवाल , संजय तलवार, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर समेत हजारो की संख्या में उनके कई वर्षों से कारोबार में सहयोगी रहे लोग उपस्थित रहे।

पाल ग्रुप के चैयरमैन व मुख्य समाजसेवी रमेश पाल आज पंचतत्व में विलीन, हजारो लोगो ने दी नम आंखों से विदाई।

 

  1. यह भी पढ़ें।https://aajkhabar.com/prominent-businessmen-of-the-city/
  2. https://aajkhabar.com/strong-earthquake-tremors-in-delhi-ncr/
  3. https://aajkhabar.com/sharadosav-mela-haldwani-started/
  4. https://aajkhabar.com/market-as-soon-as-the-festive-season-starts/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *