Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

देहरादून के झांझरा में क्लोरीन रिसाव से हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका

देहरादून के झांझरा में क्लोरीन रिसाव से हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका
शेयर करे-

देहरादून। शहर के झाझरा में प्लाट में रखे गैस सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव होने के बाद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा दिया है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस रिसाव की वजह से लोगों को आंखों में जलन की शिकायत थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि झाझरा क्षेत्र के एक खाली प्लाट में गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

साथ ही आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलिंडर को हटाया गया। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच की जाए। पुलिस के अनुसार, यह प्लाट आगरा निवासी ठेकेदार राजीव गुप्ता का है। उन्होंने कुछ साल पहले यहां वाटर प्लांट लगाया था। तब से सात सिलिंडर यहां पर रखे हुए थे। एक सिलिंडर में अचानक गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने राजीव गुप्ता को बुलाया है। उसके खिलाफ एफआईआर की जा रही है। वहीं, सिलिंडर को तलाब बनाकर पानी में डालकर मिट्टी में दबा दिया गया है।

देहरादून के झांझरा में क्लोरीन रिसाव से हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *