Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धा सुमन।
शेयर करे-

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचे और बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा, गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।

भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। सीएम धामी ने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा।

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *