Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

गिरगों बटी पुजिगयो बेटुली धार मा….,पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंगा समापन।

गिरगों बटी पुजिगयो बेटुली धार मा....,पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंगा समापन।
शेयर करे-

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग समापन हो गया। उत्तरायणी महोत्सव के आखिरी दिन खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। समापन अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उत्तरायणी महोत्सव के तहत सोमवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ओपन ग्रुप में हल्द्वानी वॉलीबाल एकेडमी विजेता जबकि जेएसएन ( जय संदुरी नाग) रनर अप रही। जबकि स्कूल वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में हेरिटेज स्कूल विजयी रहा जबकि सरस्वती स्कूल रनर अप रहा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सुनील कुमार, पवन कार्की और महेंद्र ने कुमाऊंनी लोक गीत प्रस्तुत किए। सुनील कुमार ने उत्तरायणी कौतिक लगाीरौ, जलेबी को डाब, पहाड़ों ठंडो पाणी, मैं जाहु कमला गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। वहीं पवन कार्की ने बाराही मां वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने उत्तरायणी कौतिक लागीरौ, गिरगों बटी पुजी गेछू बेटुली धार मा…. ओ हीरा त्यारा नसिल आंखा और महेंद्र धागलिया ने क्रीम पौडारा घसनी किलै, मैं जानु कमला, न्योली छपेली, हीमुली हौलदार की चेली हीमुली गाना गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्तरायणी महोत्सव के तहत निकाले गए सांस्कृतिक जुलूस में सबसे बेहतरीन झांकियों को ट्रांफी देकर सम्मानित भी किया गया। शोभायात्रा में रामाश्रय जन सेवा समिति बमौरी हिलजात्रा को प्रथम, जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी शौका जन जीवन को दूसरा और बाबा हैडख़ान मंदिर समिति कठघरिया की झांकी देव जागर सिलक्यारा टनल हादसा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खडक़ सिंह बगड़वाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, महासचिव यूसी जोशी, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभाल, चंद्रशेखर परगाई, कमल किशोर, कमल जोशी, संदीप भैसोड़ा, मीमांशा आर्य, सांस्कृतिक संयोजक मंजू बिष्ट दानू, खेल संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहरा, मेला संयोजक पूरन भंडारी, हेम भट्ट, तरुण नेगी, ललित बिष्ट, रितिक आर्य, धर्म सिंह बिष्ट, नीरज बगड़वाल, यशपाल टम्टा आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

गिरगों बटी पुजिगयो बेटुली धार मा....,पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंगा समापन। गिरगों बटी पुजिगयो बेटुली धार मा....,पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंगा समापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *