Headlines

Dehradun News: फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने सीएम से भेंट की

dehradun news
शेयर करे-

Dehradun News: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान श्री झा ने उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अपनी इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग के लोग अब उत्तराखंड में फिल्मांकन के लिए अधिक रुचि दिखा रहे हैं, जो राज्य में फिल्मों की शूटिंग के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश झा का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में फिल्मांकन के लिए कई खूबसूरत और आकर्षक डेस्टिनेशन हैं, जो फिल्मों के लिए आदर्श स्थान हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने 2024 के लिए नई फिल्म नीति बनाई है, जिसके तहत फिल्मों की शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए अनुमति दी जा रही है। इसके साथ ही, हिन्दी और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को राज्य में कुल खर्च का 30 प्रतिशत या अधिकतम तीन करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, विदेशी फिल्मों और 50 करोड़ रुपये से अधिक के बजट वाली फिल्मों को भी राज्य में खर्च के 30 प्रतिशत या अधिकतम तीन करोड़ रुपये तक का अनुदान मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मों को बढ़ावा देने से राज्य में पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और यह उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बना सकता है।

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

 

 

dehradun news

 

 

 

 

For Latest Dehradun News Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *