Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड मेंउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की बढ़ती रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, संक्रमितों का आंकड़ा 408 पहुंचा

Uttarakhand: उत्तराखंड मेंउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की बढ़ती रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, संक्रमितों का आंकड़ा 408 पहुंचा
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच सीजनल बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सीजनल इन्फ्लुएंजा यानी स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 25 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 11 मरीज देहरादून और 14 मरीज अन्य जिलों के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 408 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू के कारण प्रदेश में अब तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों की जांच और लगातार मॉनिटरिंग पर जोर दिया है।

408 संक्रमित मरीजों में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इनमें 1 से 10 वर्ष की उम्र के 66 बच्चे, 11 से 20 वर्ष के 31, 21 से 30 वर्ष के 41 और 31 से 40 वर्ष के 34 मरीज हैं। वहीं 41 से 50 वर्ष के 44, 51 से 60 वर्ष के 67, 61 से 70 वर्ष के 70, 71 से 80 वर्ष के 42 और 81 से 90 वर्ष के 13 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आंकड़ों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में संक्रमण ज्यादा पाया गया है। कुल 408 मरीजों में 224 पुरुष और 184 महिलाएं शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अब तक 1,017 सैंपल लिए गए हैं। इनमें देहरादून के 269 और अन्य जिलों के 139 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण को लेकर 531 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 46 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 20 मरीज देहरादून और 26 अन्य जिलों के हैं।

डेंगू की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक करीब 27,839 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिनमें 150 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें देहरादून के 75 और अन्य जिलों के 75 मरीज शामिल हैं। 128 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 22 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार खांसी, गले में दर्द या खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान, नाक बहना या बंद होना और सांस लेने में परेशानी शामिल हैं। कुछ बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है।

देहरादून के सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच, उपचार और उनकी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि फ्लू के मामलों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों को नियमित रूप से साफ रखने और लक्षण होने पर घर में रहने व दूसरों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *