Headlines

सच्ची पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत: जार के प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकार हितों पर जोर

सच्ची पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत: जार के प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकार हितों पर जोर
शेयर करे-

 

भवानीमंडी: जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को भवानीमंडी में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश भर से तीन सौ से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, जार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा समेत अन्य गणमान्य वक्ताओं ने पत्रकार सुरक्षा कानून, वेजबोर्ड, सम्माजनक मानदेय, और पत्रकार अधिस्वीकरण योजना जैसी आवश्यकताओं पर बल दिया।

मुख्य अतिथि विधायक कालूराम मेघवाल ने पत्रकार सुरक्षा कानून की वकालत करते हुए कहा कि सच्ची पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि मीडिया की साख और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना जरूरी है। अधिवेशन के दौरान ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन करने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में भवानीमंडी नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा और अन्य अतिथियों ने भी पत्रकारों को सम्मानित किया।

सच्ची पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत: जार के प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकार हितों पर जोर