Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

दुग्ध संघ लालकुआं में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा।

दुग्ध संघ लालकुआं में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा।
शेयर करे-

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। यहां पर काम कर रहे कई कर्मचारी गैस से प्रभावित हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डाक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। गैस रिसाव से 8 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कर्मचारियों का हाल जाना।

जानकारी के मुताबिक लालकुआं स्थित उत्पादक सहकारी संघ फैक्ट्री में सोमवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव हो गया जहां कई कर्मचारी गैस से बेहोशी की हालत में आ गए. करीब आठ कर्मचारियों की गैस रिसाव के चलते हालत खराब हो गई। फिलहाल सभी कर्मचारियों की स्थिति नियंत्रण में है और उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं कई कर्मचारियों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि गैस रिसाव किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। एसडीएम ने बेस अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों को कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। बेस हॉस्पिटल की सीएमएस सविता ह्यांकी ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों का इलाज चल रहा है, सभी की स्थिति सामान्य है. कुछ लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं नैनीताल दुग्ध उत्पादन सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि गैस किन परिस्थितियों में रिसाव हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गैस से पीड़ित कर्मचारी खतरे से बाहर हैं. कुछ कर्मचारियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, कुछ का इलाज चल रहा है.

 

दुग्ध संघ लालकुआं में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *