Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद।

हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद।
शेयर करे-

चमोली। विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट दोपहर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए। इस पावन पल का साक्षी बनने के लिए दो हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री हेमकुूंड साहिब पहुंचे थे। कपाट बंद होने से पहले पूरा हेमकुंड साहिब क्षेत्र जो बोले सो निहाल के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।

बता दें कि चमोली जिले की ऊची चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी हुई थी। बुधवार को मौसम सुहावना रहा। इसके सथ ही ठंड में भी इजाफा होने लगा है। बुधवार को शुभ मुहूर्त के बाद विश्व प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए गए। इस साल हेमकुंड साहिब में 176015 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयादशमी के दिन तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *