Headlines

हरिद्वार जिला कारागार में बंद कैदी की तबियत बिगड़ने से मौत।

हरिद्वार जिला कारागार में बंद कैदी की तबियत बिगड़ने से मौत।
शेयर करे-

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में बंद कैदी की तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी धोखाधड़ी के मामले में सजा काट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्ण नगर पल्लवपुर जिला मेरठ को एक धोखाधड़ी के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश कर पांच सितंबर को जिला कारागार में भेजा गया था। सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

हरिद्वार जिला कारागार में बंद कैदी की तबियत बिगड़ने से मौत।

हरिद्वार जिला कारागार में बंद कैदी की तबियत बिगड़ने से मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *