Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

आईटीबीपी को मिले नए 27 युवा अधिकारी।

आईटीबीपी को मिले नए 27 युवा अधिकारी।
शेयर करे-

 

मसूरी। 27 नए युवा अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद सोमवार को पासिंग आउट परेड के बाद युवा अधिकारी आईटीबीपी में शामिल हो गए। पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने बल का हिस्सा बने नए सैन्य अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है। हमारे सैनिक देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण स्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 सहायक सेनानी, जीडी व छह माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 12 सहायक सेनानी/ चिकित्सा, एक सहायक सेनानी/ वैट, तीन महिला सहायक सेनानी/ चिकित्सा, बल की मुख्य धारा में शामिल हुए। इन अधिकारियों को युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। पास आउट होने वाले अधिकारियों में राजस्थान से चार, महाराष्ट्र से तीन, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश से दो-दो ,आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल, तमिलनाडू, तेलगांना, कर्नाटक, लेह लद्दाख, एवं असम से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *