Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

पेपर मिल गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान।

पेपर मिल गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान।
शेयर करे-

रूड़की। क्षेत्र के नारसन में स्थित एक पेपर मिल के गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। दमकल वाहन ने छह घंटे की मशक्कत के बाद बाद आग पर काबू पाया।

रविवार की सुबह गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पेपर मिल गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *