Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

नगर पालिका भर्ती घोटालाः पश्चिम बंगाल में ईडी की रेड, मंत्री के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी।

नगर पालिका भर्ती घोटालाः पश्चिम बंगाल में ईडी की रेड, मंत्री के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी।
शेयर करे-

कोलकाता। कथित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल में गुरूवार को 13 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रशांत चौधरी के आवास पर भी छापेमारी की। यह छापेमारी टीटागढ़ नगर पालिका में भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही है। ईडी की टीम ने बंगाल के मंत्री रथिन घोष के घर समेत 13 जगहों पर ये छापेमारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *