Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

नंदा देवी महोत्सव हमारी सभ्यता व संस्कृति की पहचानः रेखा आर्या

नंदा देवी महोत्सव हमारी सभ्यता व संस्कृति की पहचानः रेखा आर्या
शेयर करे-

अल्मोड़ा। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि नंदा देवी मेले सहित सभी पौराणिक मेले हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान हैं। हम को मिल कर इनको कायम रखना होगा। मंत्री रेखा आर्या गुरुवार को यहां चल रहे नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रही थीं। यहां पहुंचने पर नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा मेला संयोजक मनोज सनवाल व सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी ने उनका भव्य स्वागत किया। परिसर में पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले मां नंदा के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।

मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक नगरी में अपनीअलग पहचान है। इसको संजो कर रखना हम सब का दायित्व है। उन्होंने इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खासी सराहना की। कहा कि नई पीढ़ी में पारंपरिक संस्कृति को लेकर बना हुआ उत्साह तारीफे काबिल है। इनका उत्साह वर्धन जरूरी है। मंत्री ने छालिया नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों के बीच जाकर फोटो भी खींचाई।

महिला आरक्षण बिल पास होने पर बधाई दीः काबीना मंत्री ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि नारी वंदन विधेयक मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है। इससे देश के भविष्य के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल व खिलाड़ियों के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अल्मोड़ा खेलभूमि के तौर पर अपनी पहचान बनाएगा।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने भी विचार रखे व महोत्सव की सभी को बधाई दी।

ये रहे मौजूदः भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान रवि रौतेला गोविंद पिलख्वाल कुंदन लटवाल राजेंद्र कैड़ा भुवन जोशी सभासद अमित साह मोनू आदि मौजूद रहे।

इधर स्कूलों के बीच हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्प्रींग फील्ड प्रथम विवेकानंद इंटर कालेज द्वितीय तथा ग्रीन फील्ड की टीम तीसरे स्थान पर रही। निर्णायकों में वरिष्ठ रंगकर्मी पत्रकार नवीन बिष्ट नारायण सिंह थापा चंदन सिंह नैनवाल शामिल रहे। अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इधर नंदा देवी मंदिर सहित एडम्स इंटर कालेज के खेल मैदान में महोत्सव के तहत देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है।

 

 

फलसीमा से कदली वृक्ष आज लाया जाएगा

अल्मोड़ा। नंदा देवी महोत्सव के तहत गुरुवार को सुबह स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। ड्योड़ीपोखर राकइंका से शुरू होकर पल्टन बाजार से होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची। इधर देर सायं कदली वृक्ष को आंमत्रण करने के लिए लोग फालसीमा गांव पहुंचे। यहां से शुक्रवार सुबह केले की खाम लाई जाएगी। इसके बाद मां नंदा सुनंदा का मूर्ति निर्माण शुरू होगा। इधर चंदवंश के युवराज नरेंद्र चंद सिंह सभी अनुष्ठान में प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी व प्रमोद पाठक के साथ ही राजपुरोहित पं नागेश पंत हरीश पंत व दिनेश पंत आदि सहयोग कर रहे हैं।

 

 

नंदा देवी महोत्सव हमारी सभ्यता व संस्कृति की पहचानः रेखा आर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *