Headlines

जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर इंटरनेट सेवा होगी बहाल।

जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर इंटरनेट सेवा होगी बहाल।
शेयर करे-

हल्द्वानी। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा मिल सके, इसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर सीएमओ डा. श्वेता भंडारी ने मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आम जन को आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है जिनमें डा. एनसी तिवारी एसीएमओ 9410167445 और डा. अजय  डिस्ट्रिक्ट  इम्मुनाइजेशन अधिकारी 9412120155 हैं। वहीं रविवार सुबह से कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़ते हुए इंटरनेट सेवा को बहाली हो जाएगी। रोडवेज की बसे पूर्व की भांति अपने स्थलों से चल रही है। कल 11 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी। साथ ही सब्जी मंडी भी सुचारू है जिससे लोगों को सब्जी की समस्या न हो। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एसेंशियल सेवाओं की आपूर्ति हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध , सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर इंटरनेट सेवा होगी बहाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *