Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्यः सीएम।

युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्यः सीएम।
शेयर करे-

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल परेड़ ग्राउण्ड में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास खंड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास हेतु विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल बनाये जाने तथा युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के प्रभावी उपयोग हेतु यथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम यूथ एज जॉब क्रियेटर रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक भी बैठती है, क्योंकि हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा सम्पन्न एवं सामर्थ्यवान हैं बल्कि मेहनती भी हैं। इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिये ब्लॉक स्तर से भी युवा प्रतिभाओं को अवसर मिले हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष लाभ हुआ है। इससे ग्रासरूट लेवल पर हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के भी अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही हम राज्य में स्पोर्ट कल्चर को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं इसके लिए जहां एक ओर नई खेल नीति लाई गई है वहीं नौकरियों में खेल कोटा भी पुनः प्रारंभ किया गया है।इसके अलावा वर्तमान में ’’मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’’ के अंतर्गत 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में 3900 से अधिक उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी गई है। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि युवा माहोत्सव के अवसर पर परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं एग्रोप्रोड्क्ट आदि के स्टॉल लगाए गये हैं। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूज़न फूड पर आधारित फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोक गायकों की प्रस्तुति के साथ अलग-अलग दिवसों पर यूथ एज जॉब क्रिएटर्स विषय पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के साथ परिचर्चा की जाएगी।

युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्यः सीएम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *