Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

वनभूलपुरा दंगे के भगोड़ों के पोस्टर जारी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संभावित स्थानों पर दबिश जारी।

वनभूलपुरा दंगे के भगोड़ों के पोस्टर जारी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संभावित स्थानों पर दबिश जारी।
शेयर करे-

हल्द्वानी। वनभूलपुरा दंगे के फरार आरोपियों के पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए हैं। पेास्टरों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर चस्पा भी किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी देने के लिए नंबर भी जारी किए हैं। पुलिस टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। साथ ही पुलिस ने फरार आरोपियों की जानकारी देने के लिए नंबर भी जारी कर दिए हैं। पुलिस अब तक हिंसा में शामिल 42 दंगाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद कर चुकी है। वहीं दंगे के मास्टर माइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ गत दिवस लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है।

8 फरवरी को वनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा में अवैध निर्माण ढहाने के बाद हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने पुलिस, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव कर दिया और सैकड़ों वाहनों को आगे के हवाले कर दिया था। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में दर्जनों लोग घायल हुए थे जिनका उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने प्रशासन ने सख्ती दिखाई और हालात पर काबू पा लिया। वहीं प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दंगाइयों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया। पुलिस अब तमक दंगे में शामिल रहे 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 9 लोग अभी फरार हैं। इन फरार आरोपियों में अब्दुल मलिक, अब्दुल मोईद, शकील अंसारी, वसीम ऊर्फ हप्पा, मौकिन सैफी, एजाज अहमद, तस्लीम, जिलाउल रहमान, रईस ऊर्फ दत्तू शामिल हैं। वहीं दंगे के मास्टर माइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं फरार आरोपियो को तलाश करने के लिए पुलिस टीमें भी सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इधर शुक्रवार को पुलिस ने सभी फरार नौ आरोपियों के पास्टश्र जारी कर उन्हें जगह-जगह चस्पा कर दिया है। इस संबंध में पुलिस की ओर से फरार आरोपियों की जानकारी देने के लिए नंबर भी जारी कर दिए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों के बारे में जानकारी देने के लिए 9411112743, 9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 नंबर जारी किए हैं और उक्त नंबरों पर इसकी सूचना देने की अपील की है।

वनभूलपुरा दंगे के भगोड़ों के पोस्टर जारी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संभावित स्थानों पर दबिश जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *