Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

रामपुर का कारतूस कांडः 13 साल की सुनवाई के बाद 24 दोषियों को हुई सजा।

रामपुर का कारतूस कांडः 13 साल की सुनवाई के बाद 24 दोषियों को हुई सजा।
शेयर करे-

रामपुर। रामपुर के चर्चित कारतूस कांड की 13 साल की सुनवाई के बाद आखिरकार सभी 24 दोषियों को दस-दस साल की कैद और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि सभी आरोपियों पर सजा समान रुप से चलेगी। सीआरपीएफ हवलदार विनोद कुमार और वीनेश कुमार को आर्म्स एक्ट में सात सात-साल की सजा और दस-दस हजार की सजा सुनाई गई है। इससे पहले कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को दोषी करार दे दिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।शुक्रवार दोपहर बाद सभी को जेल से कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट में सुनवाई हुई जिसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई। उन पर सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने, चोरी की संपत्ति को कब्जे में रखने, आपराधिक षड्यंत्र रचने के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत केस चला। दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने के बाद एसटीएफ को खुफिया जानकारी मिली थी कि हमले में इस्तेमाल हुई कारतूस रामपुर से भेजी गई थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने रामपुर में 29 अप्रैल 2010 को छापेमारी की थी।

एसटीएफ ने राम रहीम पुल के पास से प्रयागराज निवासी पीएसी के रिटायर्ड दरोगा यशोदानंदन, सीआरपीएफ के हवलदार विनोद कुमार व विनेश को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 1.75 लाख की नकदी, खोखा, कारतूस व हथियार बरामद हुए थे।

 

इन पर सिद्ध हुआ दोष:

1. दिनेश कुमार, ग्राम सुधनीपुर कला, थाना सराय इनायत, प्रयागराज।

2. विनोद पासवान निवासी महादेवगढ़ थाना भदोह जिला पटना बिहार।

3. विनेश निवासी ग्राम धीमरी थाना मझौला जिला मुरादाबाद।

4. वंशलाल निवासी वीरपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर।

5. अखिलेश पांडेय निवासी रेकबार डीह थाना सराय लखन जिला मऊ।

6. राम कृपाल सिंह निवासी बिशनुपुरा थाना बिरियारपुर जिला देवरिया।

7. नाथीराम सैनी निवासी जलालपुर थाना भवन जिला शामली।

8. राम कृष्ण शुक्ल निवासी सुगौना थाना हरपुर बुधहट जिला गोरखपुर।

9. अमर सिंह निवासी चांद बेहटा थाना कोतवाली नगर जिला हरदोई।

10. बनवारी लाल निवासी विजीदपुर थाना फतेहपुर चौरासी जिला उन्नाव।

11. राजेश कुमार सिंह निवासी सोहगप पूरनपट्टी थाना गुढ़नी जिला सिवान बिहार।

12. राजेश शाही निवासी हरैया थाना तटकुलवा जिला देवरिया।

13. अमरेश कुमार निवासी देवनगर वार्ड सात थाना शिवली जिला कानपुर देहात।

14. विनोद कुमार सिंह निवासी उमती थाना रानीपुर जिला मऊ।

15. जितेंद्र सिंह निवासी शेखपुरा थाना बक्सा जिला जौनपुर।

16. सुशील कुमार मिश्र निवासी बजेटा थाना लालगंज बनकटी जिला बस्ती।

17. ओम प्रकाश सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना खुरहजा बबुरी जिला चंदौली।

18. लोकनाथ निवासी विहिवा कला थाना कोतवाली जिला चंदौली।

19. रजयपाल सिंह निवासी किशनपुर थाना बकेवर जिला फतेहपुर।

20. मनीष कुमार राय निवासी पई थाना भन्डवा जिला चंदौली।

 

चार आम नागरिक भी शामिलः

1- मुरलीधर शर्मा निवासी ग्राम तेन्डआ थाना डेहरी आन सोण जिला रोहताश बिहार।

2. दिलीप कुमार निवासी गांव अगडीपुर थाना हलधर जिला मऊ।

3. आकाश निवासी गांव अगडीपुर थाना हलधर जिला मऊ।

4. शंकर निवासी ग्राम बद्दूपुर थाना बिरनो जिला गाजीपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *