Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

ज्योलीकोट के रिवर व्यू होटल में चल रहा था कसीनो, बार बालाएं परोस रही थी शराब, 21 युवतियों समेत 12 बाल बलाएं गिरफ्तार।

ज्योलीकोट के रिवर व्यू होटल में चल रहा था कसीनो, बार बालाएं परोस रही थी शराब, 21 युवतियों समेत 12 बाल बलाएं गिरफ्तार।
शेयर करे-

हल्द्वानी। पुलिस ने गुप्ता सूचना पर ज्योलीकोट डोलमार के पास होटल रिवर व्यू में एक साथ अबैध रुप से कसीनो व जुआ खेलने व शराब परोसने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर 21 युवकों के साथ 12 बार बालाओं को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ आपरेशन, एसओ नैनीताल रोहितास सागर, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार और एस.ओ.जी. टीम प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व गठित टीम ने होटल रिवर व्यू में छापामारी की गयी तो होटल के एक पारदर्शी हाँल में अवैध रूप से कसीनो व जुआँ खेला जा रहा था और जिन्हे होटल कर्मियों व बार बालाओ द्वारा अवैध रुप से शराब परोसी जा रही थी।

इस बारे में जब होटल कर्मियों से होटल में अवैध रूप से कसीनो/जुआ खिलाने व शराब पिलाने का लाईसेंस माँगा गया तो देने में असमर्थ रहे।

नैनीताल पुलिस की औचक छापामारी के दौरान अवैध रूप से जुआ/कसीनो खेल रहे लोगो द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस द्वारा पकड लिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसकी खोजबीन जारी है।

परन्तु मौके पर मौजूद अवैध रूप से जुआ खेल रहे सभी 21 युवको व 12 बार बालाओ को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए थाना तल्लीताल लाया गया जहाँ सभी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। होटल में अवैध रूप से कसीनो व जुआ खिलाने एवं अवैध रूप से शराब परोसने के सम्बन्ध में होटल स्वामी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।पुलिस ने छापा मारकर जुए की फड़ से 4 लाख रूपए के पकड़े गए जुआरियों कबे पास से 1 लाख, 68 हजार 90 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा अलग-अलग ब्रांड की 12 बोतलें भी बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों में सूरजपाल गुप्ता, थाना इन्द्रापुरम जिला गाजियाबाद, रईश अहमद, थाना कल्याणपुरी दिल्ली, ऋषभ चौधरी, थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उत्तर-प्रदेश, सन्दीप कुमार, थाना कनखल जिला हरिद्वार, परवेज अरोरा, फरीदाबाद हरियाणा, ,सुमित कंसल, थाना पल्लवपुरम मेरठ उत्तर-प्रदेश, फुरकान,थाना हापुड जिला हापुड, कपिल कौशिक, थाना तिगाँव जिला फरीदाबाद हरियाणा , पंकज शर्मा,थाना कल्याणपुरी दिल्ली, सुखबीर सिंह, थाना – बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, बिपिन थाना न0 4 जिला फरीदाबाद हरियाणा, आकाश, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, विनय कुमार, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, जगत सिंह, थाना – बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, रमेश गुलाठी जिला फरीदाबाद हरियाणा, रामगोयल, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा, महेश बल्लभगड फरीदाबाद, विजेन्द्र , थाना सालवास जिला झज्जर हरियाणा, राकेश निवासी गुड्डा झज्जर दुजाणा झज्जर हरियाणा, धर्मेन्द्र निवासी उपरोक्त, नीरज जोशी, निवासी थाना सेक्टर 5 फरीदाबाद हरियाणा के अलावा श्रीजना क्षेत्री हरिनगर घण्टाघर दिल्ली, संजना, थाना – फरीदाबाद, सुभद्रा, हरिनगर घण्टाघर दिल्ली, इंदु महत, जनकपुरी दिल्ली, सिमरन, उत्तमनगर नई दिल्ली, चिंकी सोलंकी, उत्तमनगर नई दिल्ली, काजल रावत, उत्तमनगर दिल्ली, अनिता, फरीदाबाद , मुस्कान, उत्तमनगर मोहन गार्डन दिल्ली, ऋतिका, बुराडी दिल्ली, इकरा, थाना सागरपुर दिल्ली, रुकसार, थाना सागरपुर दिल्ली शामिल हैं।

 

ज्योलीकोट के रिवर व्यू होटल में चल रहा था कसीनो, बार बालाएं परोस रही थी शराब, 21 युवतियों समेत 12 बाल बलाएं गिरफ्तार। ज्योलीकोट के रिवर व्यू होटल में चल रहा था कसीनो, बार बालाएं परोस रही थी शराब, 21 युवतियों समेत 12 बाल बलाएं गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *