Headlines

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख।

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख।
शेयर करे-

देहरादून। भाजपा के पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं कार्यकर्ताओं में उनके निधन से शोक की लहर है। बता दें कि मोहन सिंह रावत भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री रह चुके हैं। उनकी गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में की जाती थी। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पूर्व में जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। तब फरवरी महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल चाल जाना था। भाजपा के कोर कमेटी सदस्यो में शुमार रहे मोहन सिंह रावत गांववासी पूर्व दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी के समकक्ष रहे हैं। वह लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती रहे। 2021 में अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उन्होंने एम्स की चिकित्सा सुविधाओं पर भी सवाल उठाए थे दिसंबर 2021 में आधी रात को एम्स छोड़ दिया था। इसके बाद उन्हें जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। वह सूबे की पहली अंतरिम सरकार में मंत्री रहे थे। 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलने पर सीएम धामी ने दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा ‘ उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंता दुखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अवस्मरीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्री रावत के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा भाजपा के वरिष्ठ नेता, लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, प्रदेश सरकार में पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ जी के गोलोक गमन का समाचार है, भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

  1. नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *