Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

निजी संस्थान में दिव्यांग छात्राओं से यौन शोषण, संचालक गिरफ्तार।

निजी संस्थान में दिव्यांग छात्राओं से यौन शोषण, संचालक गिरफ्तार।
शेयर करे-

हल्द्वानी। शहर के एक निजी संस्थान में दिव्यांग छात्राओं से हैवानियत करने की खबर ने दिल दहला दिया है। संस्थान में छात्राओं का जमकर यौन शोषण होता था। विरोध करने पर उनकी पिटाई भी होती थी। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3) (2), 504, 354 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में उसके बयान भी दर्ज कराए हैं।

गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के एक निजी आवासीय संस्था की एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा को शिकायत पत्र देते हुए संचालक श्याम धानक पर अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। करीब डेढ़ माह पूर्व मिली शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। बीती 11 अक्टूबर को इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम इसके बाद आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने में जुट गई। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में छात्राओं ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि संचालक श्याम धानक (62) निवासी दमुवाढूंगा बंदोबस्ती उसका जुलाई महीने से शोषण कर रहा था। शिकायती पत्र में छात्रा ने कई और छात्राओं के साथ शोषण करने की बात कही है। बता दें कि गौलापार स्थित दिव्यांग संस्थान में 113 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। सभी 18 साल से कम उम्र के हैं। संस्था के संचालन में श्याम धानक की अहम भूमिका रही है।

पुलिस इस मामले करीब डेढ़ माह से जांच कर रही थी। शिकायत मिलने के बाद 11 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद पूरे सबूत सामने आए जिसके बाद आरोपी श्याम धानक को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं।

प्रहलाद नारायण मीणा- एसएसपी

 

पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई थी। कई अन्य छात्राओं के नामों का भी खुलासा शिकायत में किया गया है। जांच पूरी होने और सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आज कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

प्रमोद पाठक- थानाध्यक्ष काठगोदाम

 

निजी संस्थान में दिव्यांग छात्राओं से यौन शोषण, संचालक गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *