Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा सिडकुल का सहायक लेखाकार।

रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा सिडकुल का सहायक लेखाकार।
शेयर करे-

 

हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने सिडकुल के सहायक लेखाकार को 9 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी द्वारा एल्डिको सिडकुल में आवंटित दो प्लांट की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में घूस मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम की सफलता पर सतर्कता निदेशक डा. वी. मुरूगेशन ने नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पीड़त ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि एल्डिको सिडकुल में दो प्लांट के लिए उसने आवेदन किया था। प्लांट का आवंटन भी हो गया। पूरा भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एनओसी जारी करने के लिए आरएम सिडकुल सितारगंज कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार उमेश कुमार द्वारा 9 हजार रूपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान संतर्क हो गया औश्र मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में रिश्वत मांगने का मामला सच पाया गया तो एक ट्रैप टीम का गठन किया गया और नौ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए सहायक लेखाकार उमेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी काठगोदाम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा सिडकुल का सहायक लेखाकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *