Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ में, कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ में, कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
शेयर करे-

जोशीमठ। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ पहुंच रहे हैं। जोशीमठ के ढाक में यह देश की विभिन्न 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे। यह बयान बीआरओ की ओर से जारी किया गया है। बताया गया है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बीआरओ की ओर से देश के विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुलों और छह सड़कों का भी वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ में, कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *