Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

हरियाणा के शंभू बार्डर पर छोड़ी गई टियर गैस, भागते नजर आए किसान।

हरियाणा के शंभू बार्डर पर छोड़ी गई टियर गैस, भागते नजर आए किसान।
शेयर करे-

नई दिल्ली। हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बॉर्डर पर तैनात पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। किसानों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे अफरा तफरी गई। टियर गैस छोड़े जाने के बाद किसान भागते नजर आए।

हरियाणा के शंभू बार्डर पर छोड़ी गई टियर गैस, भागते नजर आए किसान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *