Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

शासन ने दो पीसीएस अफसरों का तबादला किया, कुछ और अफसरों के भी हो सकते हैं तबादले।

शासन ने दो पीसीएस अफसरों का तबादला किया, कुछ और अफसरों के भी हो सकते हैं तबादले।
शेयर करे-

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने दो पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। रुद्रप्रयाग के एडीएम वीर सिंह बुदियाल और स्मार्ट सिटी के एसीईओ श्याम सिंह राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है। वीर सिंह बुदियाल को देहरादून बुलाया गया है। बुदियाल को नगर निगम देहरादून का मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि श्याम सिंह राणा को रुद्रप्रयाग को अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। चर्चा है कि कई और पीसीएस अफसरों की सूची तैयार हुई है जिनका जल्द ही तबादला हो सकता है। इस सूची में 10 से ज्यादा पीसीएस अफसरों के नाम बताए जा रहे हैं। इस पर जल्द ही मुहर लगने की संभावना है।

शासन ने दो पीसीएस अफसरों का तबादला किया, कुछ और अफसरों के भी हो सकते हैं तबादले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *