Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

बागेश्वर के सरयू बगड़ को रवाना हुई तिरंगा यात्रा, कुली बेगार के 103 वीं वर्षगांठ पर आयोजन।

बागेश्वर के सरयू बगड़ को रवाना हुई तिरंगा यात्रा, कुली बेगार के 103 वीं वर्षगांठ पर आयोजन।
शेयर करे-

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने कुली बेगार की 103 वीं वर्षगांठ को विशेष तौर पर आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके तहत कुली बेगार के अगुवा रहे महान स्वतंत्रता सेनानी संपादक कुमाऊं केशरी बद्री दत्त पांडे के नगर अल्मोड़ा से बागेश्वर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। संगठन की ओर से नगर के गांधीपार्क चौघानपाटा से शनिवार को प्रातः 11 बजे से तिरंगा यात्रा बागेश्वर को रवाना हुई।

स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट ने यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि रवाना किया। नगर के मालरोड होते हुए यात्री गाजा बाजे के साथ लक्ष्मेश्वर तिराहा पहुंचे। इस दौरान देश भक्ति के गीत व नारे भी लगाए गए। इसके बाद वाहनों से यात्री सोमेश्वर पहुंचे। जहां बाजार में रैली निकाली गई। स्थानीय लोगों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां उल्लेखनीय है कि सोमेश्वर क्षेत्र में बड़ी तादात में लोगों ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान दिया था। इसके बाद यात्री रात्रि विश्राम के लिए बागेश्वर जिले के चामी गांव पहुंचे। जहां कुली बेगार आंदोलन की पहली रात स्व पांडे सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानी रूके थे। चामी गांव से 14 जनवरी रविवार को नुमाइश खेत बागेश्वर तक रैली निकाली जाएगी। वहां कुली बेगार पर नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।

पदयात्रा में स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट संगठन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कमलेश पांडे कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे के पौत्र कर्नल( अप्रा) रवि पांडे शिवेंद्र गोस्वामी राधा तिवारी विनीत पांडे यशवंत परिहार आशा लाल टम्टा मदनलाल टम्टा बृजेश्वरी पांडे विनोद शर्मा किशन जोशी पुष्पा गढाकोटी इंदिरा लाल आर्य भारत पांडे हितेश तिवारी नवीन चंद्र जोशी गणेश तिवारी राजू पांडे कांग्रेस ‌नगराध्यक्ष तारा चंद्र जोशी पूरन रौतेला सोमेश्वर में राजू भट्ट ‌किशन बोरा बालम भाकुनी किशोरी नयाल कुुंदन भंडारी लक्ष्मण सिंह महरा ठाकुर सिंह महरा सहित बड़ी तादात में लोग शामिल हुए।

बागेश्वर के सरयू बगड़ को रवाना हुई तिरंगा यात्रा, कुली बेगार के 103 वीं वर्षगांठ पर आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *