Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस और वैन भिड़ंत में तीन स्कूली बच्चों की मौत।

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस और वैन भिड़ंत में तीन स्कूली बच्चों की मौत।
शेयर करे-

बदायूं। बदायूं जिले से दर्दनाक खबर आ रही है। स्कूल बस और वन की जबरदस्त भिड़ंत में तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 16 बच्चों के घायल होने की खबर है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। हादसे में अभी बस चालक और दो छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। 16 छात्र घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एक छात्रा को भी मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों में हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी लाभारी, पारुल पुत्री हरवंश नवीगंज, अमित पुत्र मोरपाल निवासी ग्योति और बस चालक गांव लाभारी निवासी ओमेंद्र शामिल हैं। सोमवार की सुबह म्याऊं स्थित एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की तेज टक्कर हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। मासूम के शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी का दिल झकझोर दिया है।

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस और वैन भिड़ंत में तीन स्कूली बच्चों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *