Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत।।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत।।
शेयर करे-

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सडत्रक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पांच लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (38) निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (36) निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा (30), निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा (12), निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45) निवासी जेजे कॉलोनी ठ2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं। ये सभी मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे।

घायलों में सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा (16) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा (08) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा (10) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं।

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत।।

 

 

 

 

 

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *