Almora News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एक गांव में ततैयों के हमले से एक 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना चितई पंत गांव में हुई, जहां महिला घास काटने के लिए खेत में गई थी।
पुलिस ने बताया कि ततैयों ने महिला पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ततैयों ने महिला के सिर, गले, चेहरे और पैर में बुरी तरह काटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
For Latest Almora News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

