Headlines

Uttarkashi: धराली आपदा में प्रभावित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Uttarkashi
शेयर करे-

Uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है और सरकार उनकी पीड़ा को पूरी तरह समझती है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी मजबूती से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को युद्धस्तर पर तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लापता लोगों की शीघ्र तलाश और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत कार्यों में कोई कोताही न बरतने के निर्देश भी दिए।

Uttarkashi Uttarkashi: धराली आपदा में प्रभावित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *