Uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हेली रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सड़क, संचार और बिजली की शीघ्र बहाली के साथ-साथ पेयजल व खाद्यान्न आपूर्ति की सघन निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे जुटी सभी टीमों के साहस, निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी इन दलों की कार्यकुशलता आपदा प्रबंधन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


