Uttarakhand: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवाल, चमोली में स्थित श्री लाटू देवता के कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री लाटू देवता के कपाट खुलना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारी आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का पर्व है। उन्होंने इसे उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका प्रत्यक्ष परिणाम चारधाम यात्रा सहित सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति के रूप में देखने को मिल रहा है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

