Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में स्थानीय प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद जनता का कुशलक्षेम जाना और सरकार की विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुकना और यहां के जनजीवन से सीधे जुड़ने का अवसर उनके लिए विशेष है। उन्होंने गैरसैंण को न केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी बल्कि अपार संभावनाओं से युक्त पर्यटन स्थल बताया और कहा कि यहां की वादियां, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण अलग ऊर्जा का अनुभव कराते हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar

