Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जिले के दूरस्थ सीमांत गांव मिलम का दौरा किया, जहां उन्होंने आईटीबीपी के जवानों और ग्रामीणों से भेंट की। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र सेवा में समर्पित जवानों के जज़्बे को सलाम किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमांत गांवों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और इन क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar

