Headlines

Uttarkashi: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुले, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा, फूलों की वर्षा से गूंजा धाम

Uttarkashi: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुले, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा, फूलों की वर्षा से गूंजा धाम
शेयर करे-

Uttarkashi: उत्तराखंड में आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत रूप से खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और ‘जय मां गंगे’ के जयकारों के बीच दोपहर 12:15 बजे शुभ मुहूर्त में कपाट खुले। इस दिव्य अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

कपाट खुलने के समय गंगोत्री धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। ‘हर-हर गंगे’ और ‘मां गंगा की जय’ के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी भव्य और श्रद्धामय हो गया।

इससे पहले रविवार तड़के मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। भैरव घाटी में विशेष पूजा-अर्चना के बाद डोली यात्रा धाम पहुंची, जहां गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ और विधिविधान के साथ पूजा संपन्न कर कपाट खोले गए।

पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगोत्री पहुंचकर मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने जानकारी दी कि सभी धार्मिक विधियों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर कपाट खोले गए।

कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंचे, जहां स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचे। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है और अब आगामी छह महीनों तक चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु नियमित रूप से मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

Uttarkashi
गंगोत्री में सीएम धामी ने भागीरथी नदी की पूजा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *