Headlines

Uttarakhand: चंपावत के अग्निवीर दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, प्रदेश में शोक की लहर

Uttarakhand: चंपावत के अग्निवीर दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, प्रदेश में शोक की लहर
शेयर करे-

Uttarakhand: जम्मू–कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नज़दीक तैनात उत्तराखंड के चंपावत निवासी अग्निवीर दीपक सिंह (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे अग्रिम चौकी पर हुई, जहाँ गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुँचे और उन्हें तुरंत बटालियन चिकित्सा शिविर ले जाया गया, परंतु डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पाटी ब्लॉक के खरही गांव निवासी दीपक सिंह अग्निपथ योजना के तहत दो वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास की अग्रिम चौकी पर हुई थी। घटना दुर्घटना थी या किसी अन्य कारण से गोली चली, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सेना और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीपक हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे और खरही मेले में भी शामिल हुए थे। दस दिन पूर्व ही वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनके निधन की खबर से चंपावत जिले में शोक की लहर है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पार्थिव शरीर के सोमवार तक गांव पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *