Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार अधिक बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है, जबकि पांच फरवरी से मौसम शुष्क होने के साथ ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

इस बीच शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में इजाफा हुआ। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *