Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: किच्छा में STF की बड़ी कार्रवाई, 3.10 करोड़ की 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार

Uttarakhand: किच्छा में STF की बड़ी कार्रवाई, 3.10 करोड़ की 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। किच्छा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर चौकी इलाके में STF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त सहनवाज उर्फ मामू से रिकॉर्ड 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशों पर की गई। CO परवेज अली के निर्देशन और STF एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट के प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

पूछताछ में अभियुक्त सहनवाज ने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी ‘भइया’ नामक व्यक्ति से खरीदता था और इसे हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने जा रहा था। पुलिस के अनुसार सहनवाज कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है और उसकी सप्लाई की हेरोइन उच्च शुद्धता के कारण ड्रग पैडलरों की पहली पसंद थी। STF की एंटी नार्कोटिक्स यूनिट पिछले करीब दो वर्षों से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

STF अब बरेली निवासी भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को मजबूती मिलेगी।

अभियुक्त का विवरण

सहनवाज पुत्र इस्तेखार, उम्र 36 वर्ष, निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली

बरामदगी

1 किलो 33 ग्राम हेरोइन

एक मोटरसाइकिल (हीरो पैशन प्रो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *