Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत रविदास की 649वीं जयंती समारोह, सामाजिक समानता के संदेश को किया गया स्मरण

Dehradun: भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत रविदास की 649वीं जयंती समारोह, सामाजिक समानता के संदेश को किया गया स्मरण
शेयर करे-

Dehradun: संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी भाजपा उत्तराखंड अनुसूचित मोर्चा हरीश मेवा फरोस एवं प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं समानता, एकता और एक परमेश्वर के प्रति भक्ति पर केंद्रित थीं। उन्होंने छुआछूत, जातिगत भेदभाव और अंधविश्वास जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन का संदेश दिया तथा बिना किसी भेदभाव के ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाया।

वक्ताओं ने बताया कि संत रविदास ने जनसाधारण की ब्रजभाषा में रचनाएं कीं, जिनमें अवधी, राजस्थानी, खड़ी बोली और उर्दू-फारसी के शब्दों का भी समावेश मिलता है। उनके लगभग 40 पद सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ ‘गुरुग्रंथ साहब’ में भी सम्मिलित हैं। संत रविदास, स्वामी रामानंदाचार्य के शिष्य तथा संत कबीर के समकालीन माने जाते हैं।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालवीर घुनियाल ने बताया कि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के सभी जिलों में 31 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक पूजन, दर्शन और संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व विधायक देशराज, विशाल मुख्य, पूर्व मंत्री खजान दास, सुमेर चंद रवि, जयपाल, महामंत्री विनोद कुमार लक्खा, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान, प्रदेश मीडिया संयोजक रणजीत सिंह जाखी, विशाल बिरला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *