Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026, 2.16 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Uttarakhand: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026, 2.16 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक एकल पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को परिषद सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने की। इसमें दोनों मंडलों के अपर निदेशक (माध्यमिक), सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा संकलन केंद्रों के उप नियंत्रक उपस्थित रहे।

इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,660 और इंटरमीडिएट में 1,03,449 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 2,16,109 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे।

प्रदेशभर में कुल 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। परीक्षा सामग्री के सुरक्षित प्रबंधन के लिए 13 मुख्य संकलन केंद्र और 26 उप संकलन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूर्ण सतर्कता, गोपनीयता और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराई जाएं। उन्होंने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में अपर सचिव बीएमएस रावत, उप सचिव सुषमा गौरव, प्रभारी वित्त अधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी, शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *