Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS समेत 16 अधिकारियों के विभाग बदले गए

Dehradun news
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 आईएएस, एक पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इस आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महत्वपूर्ण बदलाव:

• सचिव युगल किशोर पंत को भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि उनके अन्य विभाग यथावत रहेंगे।

• अपर सचिव सोनिका को नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व सौंपा गया।

• अपर सचिव विनित कुमार से नियोजन विभाग हटा लिया गया।

• अपर सचिव रीना जोशी को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

• अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हटाकर कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग दिया गया।

• अपर सचिव मनुज गोयल से ग्राम्य विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, निदेशक रीप का प्रभार हटाकर सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग सौंपा गया।

• अपर सचिव हिमांशु खुराना को वित्त विभाग का दायित्व दिया गया।

• अपर सचिव अभिषेक रुहेला अब कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग भी देखेंगे।

• अपर सचिव निकिता खंडेलवाल से ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास का प्रभार हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी, सूराज और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

• अपर सचिव अनुराधा पाल को एपीडी, आईएलएसपी और परियोजना निदेशक यूजीवीएस-रीप का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।

• अपर सचिव गौरव कुमार से सूचना प्रौद्योगिकी, सूराज और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हटाकर निदेशक शहरी विकास बनाया गया।

तबादले:

• हरिद्वार नगर आयुक्त चौधरी को अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया।

• मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार को हरिद्वार नगर आयुक्त नियुक्त किया गया।

• निदेशक पंचायतीराज निधि यादव को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

• सचिवालय सेवा के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान को सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

• सचिवालय सेवा के अपर सचिव श्याम सिंह को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग सौंपा गया।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *