Uttarakhand news: उत्तराखंड सरकार ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) के साथ 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में संशोधित शासनादेश संख्या-1577/xxxi(15)G/24-74(सा.)/2016 दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, तथा राज्य के अंतर्गत आने वाले बैंक, कोषागार और उप-कोषागारों पर लागू रहेगा। इसके तहत 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं, जिससे सरकारी और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
यह निर्णय राज्य सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लिया है। दीपावली के इस पर्व पर अतिरिक्त अवकाश का उद्देश्य राज्यवासियों को त्योहार मनाने के लिए अधिक समय देना है।
अवकाश की यह अधिसूचना त्योहार के दौरान आम जनता को राहत और सुविधा प्रदान करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
