उत्तराखंड। ग्राम उतौरी मिरई, अल्मोड़ा के मूल निवासी संतोष पाण्डे देश के वित्तीय क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की नॉर्थर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं। वे इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा पदाधिकारी हैं।
उनके पिता श्री प्रकाश चंद्र पाण्डेय भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं तथा माता श्रीमती जानकी देवी गृहिणी हैं।
उनका परिवार वर्तमान में बरेली में निवास करता है, जबकि संतोष वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर पहाड़ के सभी वित्तीय पेशेवर संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


Chief Editor, Aaj Khabar
