Bageshwar: जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वह मुख्य सड़क तक वाहन से पहुंचे और वहां से पैदल स्कूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनीष शर्मा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
