Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haridwar: हरिद्वार में रिटायर्ड एयरफोर्स जवान की सनसनीखेज हत्या, लिफ्ट मांगकर कार में बैठा आरोपी और अगले ही पल सिर में गोली दागकर फरार

Haridwar: हरिद्वार में रिटायर्ड एयरफोर्स जवान की सनसनीखेज हत्या, लिफ्ट मांगकर कार में बैठा आरोपी और अगले ही पल सिर में गोली दागकर फरार
शेयर करे-

Haridwar: बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह में जा रहे रिटायर्ड एयरफोर्स जवान भगवान सिंह (62) की कार में बैठे एक अज्ञात बदमाश ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। भगवान सिंह जमालपुर स्थित JVG कॉलोनी के निवासी थे। वारदात के समय उनका बेटा यशपाल भी कार में मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास पिता–पुत्र ने रास्ते में खड़े एक अज्ञात युवक को लिफ्ट देने के लिए कार रोकी। कुछ ही दूरी चलने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने भगवान सिंह के सिर पर सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही बेटा घबरा गया और उसने कार को इमरजेंसी ब्रेक से रोक दिया। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह को अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जौलीग्रांट रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि बेटे के बयान के आधार पर फरार बदमाश की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।